संगठन मजबूती को लेकर आसाड़ी मंडलम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
चिचोली (बैतूल)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री नीलय डागा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिचोली के आसाड़ी मंडलम की महत्वपूर्ण बैठक श्री मदन मोहन शुक्ला के निवास पर आयोजित की गई।
बैठक में आसाड़ी मंडलम क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं, ग्राम अध्यक्षों एवं बी.एल.ए. साथियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त करने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रत्येक गांव एवं बूथ तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान “मजबूत बूथ—मजबूत संगठन—मजबूत कांग्रेस” के संकल्प को दोहराया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव और बूथ-बूथ तक जनसंपर्क को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
रिपोर्टर: राजेंद्र प्रसाद, चिचोली (बैतूल)
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें